E Shram Card Download Online – मोबाइल से घर बैठे अपना ई श्रम कार्ड अपडेट करें

E Shram Card Update:- केंद्र सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के माध्यम से ई-श्रम योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से उन्हें समय-समय पर वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। ये कार्ड धारकों को अन्य योजनाओं का भी लाभ प्रदान करते हैं और उन्हें बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है। श्रम कार्ड में दर्ज संख्या एक बार बनाई जाती है, जो श्रमिकों के जीवन भर मान्य होती है और उन्हें कभी बदलने की आवश्यकता नहीं होती। ई-श्रम कार्ड को हर वर्ष अपडेट करना आवश्यक है, जो श्रमिकों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होता है। आज हम इस आलेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि ई-श्रम कार्ड को कैसे अपडेट किया जा सकता है।

E Shram Card Update 2024

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों के लिए ‘ई-श्रम योजना’ की शुरुआत की है, जिसमें उन्हें श्रम कार्ड बनाने और उनका डेटाबेस एकत्रित करने का अवसर प्राप्त होता है। ई-श्रम कार्ड श्रमिकों के लिए उनके पूरे जीवन के लिए मान्य होता है। इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा रोजगार से संबंधित अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ ‘ई-श्रम कार्ड’ धारकों को प्रदान किया जाता है। इसे अपडेट करने के लिए हर वर्ष श्रमिकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता है। ई-श्रम कार्ड को बढ़ावा देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपडेट किया जा सकता है। यदि आप अपडेट नहीं करते हैं, तो आपको इस कार्ड से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

Short Information Of E Shram Card

आर्टिकल का नामयोजना का नामविभागलाभार्थीउद्देश्यअपडेट करने की प्रक्रियाअधिकारिक वेबसाइटसाल
E Shram Card UpdateE Shram Yojanaश्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकारदेश के असंगठित श्रमिकविभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करनाऑनलाइनhttps://eshram.gov.in/2024

e Shram Card Update/ Correction Process

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की e-Shram आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Already Registered? Update” विकल्प पर क्लिक करें।
  • UAN नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • “Generate OTP” पर क्लिक करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को डालें और “Valid” पर क्लिक करें।
  • “Profile Update” पर क्लिक करें।
  • “Address Update” पर क्लिक करके अपना वर्तमान पता अपडेट करें।
  • “Save” पर क्लिक कर ई श्रम कार्ड अपडेट करें और डाउनलोड करें।

e Shram Card Update Via CSC ID

  • सीएससी सेंटर पर जाकर ई श्रम कार्ड को अपडेट करवाने के लिए पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा।
  • वहां जाकर, आपको अपने साथ आवश्यक दस्तावेजों को भी ले जाना होगा।
  • सीएससी सेंटर संचालक को आपके ई श्रम कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर और जन्म दिनांक की जानकारी देनी होगी।
  • यहां, सीएससी संचालक द्वारा आपका ई श्रम कार्ड अपडेट किया जाएगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको संचालक को देना होगा।
  • अंत में, आप वहां जाकर अपने ई श्रम कार्ड में जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, वहां दी जानी जानकारी के साथ अपने कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
  • इस तरीके से, आप सीएससी सेंटर के माध्यम से अपना ई श्रम कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।

Leave a Comment