Rashtriya Puraskar Portal 2024: राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च हुआ, जानिए कैसे करें आवेदन

Rashtriya Puraskar Portal:- भारत सरकार ने देश के नागरिकों की प्रतिभाओं और अच्छे कामों को सराहने के लिए साहित्य, विज्ञान, खेल और सिनेमा क्षेत्रों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए हैं। पहले, ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते थे और उनके लिए अलग-अलग पोर्टल होते थे। लेकिन अब सरकार ने एक नए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को विकसित किया है, जिसका उद्देश्य है उत्कृष्टता के क्षेत्र में पुरस्कारों के लिए एक समान स्थान प्रदान करना। इस पोर्टल का नाम है “राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल”। यदि आप इस पोर्टल के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इस लेख को पढ़ें। इसमें हमने इस पोर्टल की विस्तृत जानकारी प्रदान की है।

Rashtriya Puraskar Portal 2024

भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक समान मंच पर लाया है। अब व्यक्ति या संगठन इसी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन कर सकते हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया है कि इस पोर्टल पर 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इन 14 पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर व्यक्ति या संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है। यह पोर्टल देश में पारदर्शिता और जन भागीदारी को सुनिश्चित करेगा, क्योंकि अब यहां सभी नागरिकों और संगठनों को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की सुविधा एक ही मंच पर प्रदान की जा रही है।

Rashtriya Puraskar Portal का लक्ष्य

इस पोर्टल को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के स्थापित पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों या संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल 2024 के द्वारा विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, और एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के तहत लाया जाएगा, ताकि पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अगर आप Rashtriya Puruskar और इनके तहत नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो awards.gov.in पर जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment