UIDAI Aadhar Card Updates Download

UIDAI Aadhar Card Updates

Aadhar Card, UIDAI (Unique Identification Authority of India) के द्वारा प्रदान किए जाने वाला 12 अंको का एक विशिष्ट पहचान आईडी कार्ड है। जो भारत के हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। आधार कार्ड के जरिये ही आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। भारत सरकार द्वारा अनुमोदित आधार नामांकन केंद्रों या आधार सेवा केंद्रों पर,कोई भी भारत का नागरिक अपनी बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी (एएसके) प्रदान करके यह नंबर प्राप्त कर सकते हैं। और समय-समय पर किसी भी UIDAI Aadhar Card Updates Related जानकारी के लिए UIDAI Aadhar Card की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है

Aadhar card क्या है?

UIDAI Aadhar Card भारत में रहने वाले सभी भारतीयो के लिए अनिवार्य कार्ड है। जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा जारी किया जाता है। भारत का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो किसी भी लिंक, उम्र या धर्म का व्यक्ति हो इस कार्ड के लिए किसी भी आधार सेंटर से आवेदन कर सकता है। आवेदन के दौरान आवेदक से उसकी डेमोग्राफिक एवं बायोओमेट्रिक जानकारी मांगी जा सकती है। एक व्यक्ति को केवल एक ही बार नामांकन करने की जरूरत होती है। इसमे दी गई सारी जानकारी का एक डेटाबेस बनाकर भारत सरकार अपने पास रखती है। तथा इस डाटा का प्रयोग सरकार अपने नागरिकों को जरूरी सेवाए एवं लाभ प्रदान करने के लिए उपयोग करती है।

Aadhar Card कैसे अपडेट करें?

UIDAI Aadhar Card अपडेट करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करना होगा। आगे के लिए नीचे दिये गए निर्देशों का पालन करें।

  • यूआईडीएआई वेबसाइट पर जाते ही My Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • My Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करते ही Update Demographics Data & Check Status लिखा हुआ दिखेगा। उस ऑप्शन को क्लिक करे।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको नीचे दी गई इमेज की तरह इंटरफ़ेस शो होने लगेगा।
  • इसके बाद लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। तो आपको नीचे दी गई इमेज की तरह इंटरफ़ेस शो होने लगेगा।
  • इसके बाद आधार कार्ड नंबर डालने का ऑप्शन शो होने लगेगा।
  • आधार कार्ड नंबर एवं captcha कोड डालते ही Send Otp पर क्लिक करना होगा।
  • Send Otp पर क्लिक करते ही आपके रैजिस्टर्ड नंबर पर एक Otp चला जाएगा जिसे डालने के बाद आप अपना आधार कार्ड अपडेट कर पाएंगे।

आधार कार्ड में घर का पता कैसे अपडेट करें?

आज कल UIDAI Aadhar Card में पता बदलवाना एक आम सी बात है। घर बदले की स्थिति में, जिला अथवा राज्य बदलने की स्थिति में या लड़कियो की शादी हो जाने के बाद उनका पता आधार कार्ड में सुधार की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पता अपडेट कर सकते है। पता बदलने की जानकारी आपको निचे step by step बताई जा रही है।

  • यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर My Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करते ही Update Demographics Data & Check Status लिखा हुआ दिखेगा। उस ऑप्शन को क्लिक करे।
  • आधार नंबर डालने के बाद send otp पर क्लिक करें। otp डालते ही अपडेट एड्रैस वाले ऑप्शन पर जा कर आप पता को अपडेट कर सकते है।

पता अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • कोई भी एक एड्रैस प्रूफ दस्तावेज़ होना चाहिए जिससे यह साबित होता हो की जो आप पता बदलवाना चाहते वो वही है।
  • यदि आपके पास मूलनिवासी प्रमाण पत्र हो तो और भी अच्छा होगा इसके जरिये आप आसानी से पता अपडेट कर सकते है। या फिर वोटर आईडी कार्ड से भी पता बदलवाना आसान प्रक्रिया है।
  • प्रक्रिया में किसी भी बदलाव की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट visit करें।

आधार कार्ड के फायदे

UIDAI Aadhar Card के वैसे तो कई फायेदे है। जिनमे से यदि आप भारत सरकरी की किसी भी योजना का लाभ लेने चाहते है तो आधार कार्ड एक जरूरी दस्तवेज हो जाता है। फिर चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो , गैस कनैक्शन लेना हो और भी ऐसी बहुत सारी सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एक आवश्यक डॉकयुमेंट है।

Leave a Comment